देशदेश-विदेशमध्यप्रदेशराजनीति

मुख्यमंत्री डॉ मोहन ने मऊगंज में किया 5175 करोड़ के निर्माण कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास

रिपोर्टर : सुभाष मिश्रा

रीवा। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कलेक्ट्रेट के समीप विशाल जनसभा को संबोधित किया। मुख्यमंत्री ने समारोह में विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति तथा महिलाओं को अक्षय पात्र के रूप में पोषण किट का वितरण किया। समारोह में मुख्यमंत्री ने मऊगंज जिले के विकास को गति देने के लिए 5175 करोड़ 39 लाख रुपए के कुल 57 निर्माण कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास किया।

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने 54 निर्माण कार्यों का शिलान्यास किया। इसमें सीतापुर-हनुमना सूक्ष्म दबाव सिंचाई योजना लागत 5041 करोड़ रुपए शामिल है। इस परियोजना से पाँच साल में पूरे हनुमना क्षेत्र में सिंचाई की सुविधा उपलब्ध हो जाएगी। इसका मुख्य बाँध सीधी जिले में सोन नदी पर बनाया जाएगा। समारोह में 40 करोड़ रुपए की लागत से सिविल अस्पताल मऊगंज के 200 बिस्तर अस्पताल में उन्नयन तथा 24 करोड़ रुपए की लागत से 48 उप स्वास्थ्य केन्द्र भवनों के निर्माण का भी शिलान्यास किया।

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने समारोह में 12 करोड़ 84 लाख रुपए की लागत से तीन निर्माण कार्यों का लोकार्पण किया। इनमें सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मऊगंज में 50 बिस्तर अस्पताल भवन का निर्माण लागत 5 करोड़ रुपए, हनुमना क्षेत्र में तिलया गांव में विद्युत सब स्टेशन निर्माण लागत 4.33 करोड़ रुपए तथा देवतालाब से तमरी मार्ग में ओड्डा नदी में पुल निर्माण लागत 3.51 करोड़ रुपए शामिल हैं। समारोह में उपमुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल, मऊगंज जिले के प्रभारी मंत्री लखन पटेल सहित विधायकगण, प्रशासनिक अधिकारी तथा बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे।

itehelka

Tehelka Ind, the leading news channel in India, is dedicated to delivering the latest and most accurate news to its viewers. With a team of experienced journalists and reporters, Tehelka Ind covers all aspects of news, from politics and business to entertainment and sports. Our commitment to impartiality and accuracy has made us a trusted source of news for millions of viewers across the country.

Related Articles

Back to top button