मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का दौरा कार्यक्रम, एक क्लिक पर पढ़िए

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज रायपुर, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर और भिलाई में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। तय कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री बघेल आज सुबह 11 बजे मुख्यमंत्री निवास से प्रस्थान करेंगे और सुबह 11 बजे एडवांस कार्डियक इंस्टीटयुट पहुंचेंगे। यहाँ मुख्यमंत्री बघेल सुबह 11.10 बजे मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना के तहत हितग्राहियों द्वारा आभार कार्यक्रम में शामिल होंगे।

इसके बाद मुख्यमंत्री बघेल सुबह 11.50 बजे एडवांस कार्डियक इंस्टीटयुट से प्रस्थान कर दोपहर 12 बजे पुलिस ग्राउंड हेलीपेड रायपुर पहुंचेंगे। यहां से मुख्यमंत्री बघेल दोपहर 12 बजे हेलीकाफ्टर से प्रस्थान करेंगे और दोपहर 1 बजे सीतामढ़ी हरचौका प्राथमिक शाला स्कूल के सामने हेलीपेड जनकपुर पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री बघेल दोपहर 1.05 बजे से सीतामढ़ी मंदिर परिसर हरचौका में राम वनगमन पर्यटन परिपथ के अंतर्गत राम वाटिका एवं अधोसंरचना विकास कार्यों का लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल होंगे।

इसके बाद मुख्यमंत्री बघेल दोपहर 2.35 बजे सीतामढ़ी हरचौका प्राथमिक शाला स्कूल के सामने हेलीपेड जनकपुर से हेलीकाफ्टर से प्रस्थान करेंगे और दोपहर 3.45 बजे थाना ग्राउंड परिसर हेलीपेड भिलाई 3 पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री बघेल यहां से कार से रवाना होकर भिलाई नगर में बीपीओ सेंटर का लोकार्पण कार्यक्रम खुर्सीपार, इनडोर स्टेडियम का लोकार्पण कार्यक्रम खुर्सीपार, निर्माण कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण – नेहरू कल्चरल हॉल, नेहरू नगर चौक शाहीह स्मृति स्थल, सौंदर्यीकरण का लोकार्पण एवं शहीद परिवारों से भेंट करेंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री बघेल शाम 5.25 बजे यहां से कार से मुख्यमंत्री निवास के लिए प्रस्थान करेंगे।

Exit mobile version