हमर प्रदेश/राजनीति

Raipur Breaking : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का बीजेपी पर तीखा हमला, शराबबंदी करेंगे पर नोटबंदी जैसा नहीं

मुख्यमंत्री कांग्रेस के संभागीय सम्मेलन में शामिल होने के लिए बिलासपुर रवाना

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बिलासपुर रवाना होने से पहले हेलीपैड पर पत्रकारों से चर्चा की। उन्होंने कहा कि बिलासपुर संभाग के कार्यकर्ता सम्मेलन में जा रहा हूं। इससे पहले यह सम्मेलन जगदलपुर में किया गया। आज बिलासपुर में संभागीय सम्मेलन है। इसके बाद 2 जगह सरगुजा एवं रायपुर और बचेंगे।

भाजपा के सह प्रभारी नितिन नवीन द्वारा कांग्रेस के रिपोर्ट कार्ड के सवाल पर सीएम का जवाब

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि मोदी सरकार का तो हमने रिपोर्ट कार्ड अब तक नही देखा। आज तेल का, अनाज का, पेट्रोल-डीजल की कीमत अब तक कितना बढ़ाया पहले वो बताए। इनके रिपोर्ट कार्ड में लॉकडाउन,नोटबंदी 2000 की नोटबंदी है और अब तक चिप वाले नोट का पता नही चल पाया।

भाजपा कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन पर कहा

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि कार्यकर्ता है कुछ ना कुछ काम तो देना पड़ेगा। छत्तीगढ़ में इनकी कोई गुंजाइश नहीं है। हमने व्यापार स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में कई काम किए है। रोजगार और निर्माण कार्यों में भी कई कार्य किए है । इसके अलावा संस्कृति को लगातार बढ़ावा दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि ये गोठान गए थे गाय खोजने नहीं वोट खोजने गए थे। भाजपा के लिए राम और गाय दोनों वोट का माध्यम है।

आईटी छापे पर मुख्यमंत्री का बयान

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि ईडी के अधिकारी यहां परमानेंट रहने लग गए है। उन्होंने अपने बच्चों का एडमिशन भी स्कूल में यहाँ करावा लिया है। फरवरी-मार्च तक जब तक लोकसभा ना हो जाए तब तक उनका एक सत्र हो जाएगा। अब आइटी वाले भी आ रहे है वे भी किराए से मकान देख ले। आने वाले विधानसभा सत्र में अनुसूचित क्षेत्रों को छोड़कर बाकी क्षेत्रो में शराबंदी पर उन्होंने कहा कि मैं ऐसा कोई काम नहीं करूंगा, जिसमें लोगों की जान चली जाए। सब बंद होना चाहिए लेकिन इसके लिए वातावरण बनने की आवश्यकता है। शराब गुड़ाखू सब तरह के नशे बंद होने चाहिए, लेकिन वातावरण जरूरी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि शराब बंद करने कहा गया है इसका मतलब यह नहीं की बंद ही कर दे। निर्णय करने में वक्त नहीं लगता लेकिन सवाल यह है की उसका इंपैक्ट क्या पड़ेगा। अभी इसमें समय सीमा बताना संभव नही है।

छत्तीसगढ़ के भाजपा नेताओं को पीएम के टाइम ना देने पर मुख्यमंत्री ने कहा कि कई महीने बीत गए अभी तक टाइम नहीं दे पाए।

रेल हादसे पर कांग्रेस के 7 सवाल पर भाजपा द्वारा दिए जवाब पर सीएम का तंज

मुख्यमंत्री ने कहा कि ये घटनाएं क्यों घट रही है। अगर इनका मेंटेनेंस रहता नई भर्तियां होती तो ऐसा हादसा नहीं होता। भर्तियां बराबर होती तो मेंटेनेंस बराबर होता।

itehelka

Tehelka Ind, the leading news channel in India, is dedicated to delivering the latest and most accurate news to its viewers. With a team of experienced journalists and reporters, Tehelka Ind covers all aspects of news, from politics and business to entertainment and sports. Our commitment to impartiality and accuracy has made us a trusted source of news for millions of viewers across the country.

Related Articles

Back to top button