रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का बड़ा बयान सामने आया है। हेलीपैड में बिलासपुर रवाना होने से पहले पत्रकारों से चर्चा में बेरोजगारी भत्ता और आवास योजना की राशि अंतरण पर पूर्व सीएम रमन सिंह द्वारा झूठ का पुलिंदा बताए जाने पर मुख्यमंत्री बघेल ने कहा, रमन सिंह के दिमाग में कुछ कैमिकल लोचा है. वहीं तहलका के सवाल कि छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव भाजपा द्वारा बगैर मुख्यमंत्री के चेहरे पर लडा जा रहा है और प्रधानमंत्री मोदी के 9 साल की उपलब्धियों को आगे किया गया है पर मुख्यमंत्री बघेल ने कहा, 15 साल के मुख्यमंत्री को नेपथ्य में धकेल दिया गया है। कर्नाटक में पीएम के चेहरे पर चुनाव लड़ा वहां हार हुई है. केंद्र के नेता यहां आकर सिर्फ़ झूठ बोल रहे हैं, जिसे जनता स्वीकार नहीं कर रही है।
साथ ही भाजपा के केंद्रीय मंत्रियों के द्वारा छत्तीसगढ़ दौरे पर मुख्यमंत्री बघेल ने कहा, हथियार पहले डाल चुके हैं, भाजपा हताशा में है। टी एस सिंहदेव को उपमुख्यमंत्री बनाए जाने के बाद भाजपा की प्रतिक्रिया देखी गई। पिछले समय जोगी फ़ैक्टर की वजह से हम सत्ता से वंचित रह जाते थे तो इस बार भी भाजपा यही लग रहा था, लेकिन दूसरे का भरोसा नहीं चलेगा। ख़ुद मेहनत नहीं करते दूसरे के चलते सत्ता में आना चाहते हैं. स्थानीय नेता अभी भी सक्रिय नहीं है और युवाओं को मौका भी नहीं दे रहे हैं।
