मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज लौटेंगे रायपुर

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल गुरुवार को अमरकंटक से रायपुर लौटेंगे। तय कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री भूपेश बघेल दोपहर 12 बजे इंदिरा गांधी नेशनल ट्राईबल यूनिवर्सिटी अमरकंटक से हेलीकाफ्टर से प्रस्थान करेंगे और दोपहर 12.50 बजे पुलिस ग्राउंड हेलीपेड रायपुर पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल यहाँ से कार द्वारा प्रस्थान कर दोपहर 1 बजे मुख्यमंत्री निवास आएंगे।

Exit mobile version