मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 28 मई को लौटेंगे रायपुर

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अपने दिल्ली और उत्तरप्रदेश प्रवास के बाद 28 मई की शाम 4 बजे रायपुर पहुंचेंगे। तय कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री आज सुबह 11 बजे इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट, नई दिल्ली से विमान से रवाना होंगे और 11.50 बजे कानपुर मिलिट्री एयरपोर्ट कानपूर पहुंचेंगे। यहां से मुख्यमंत्री कार से बुधंड़ा (चंद्रपुर ) जिला फतेहपुर जाएंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल दोपहर 2.20 बुधंड़ा से रवाना होंगे और 3 बजे कानपुर मिलिट्री एयरपोर्ट पहुंचेंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री विमान से रवाना होकर 4 बजे स्वामी विवेकानंद विमानतल रायपुर पहुंचेंगे।

Exit mobile version