मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज दुर्ग जिले में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में होंगे शामिल

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज दुर्ग जिले में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। तय कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री श्री बघेल आज सुबह 11.10 बजे मुख्यमंत्री निवास से कार से रवाना होंगे और दोपहर 12 बजे सांस्कृतिक भवन उतई, दुर्ग पहुंचेंगे। यहां मुख्यमंत्री बूथ चलो अभियान कार्यक्रम में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री दोपहर 12.50 बजे सांस्कृतिक भवन उतई से प्रस्थान कर दोपहर 1 बजे कुमकुम भवन खम्हरिया पहुंचेंगे। यहां मुख्यमंत्री बूथ चलो अभियान कार्यक्रम में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री दोपहर 1.45 बजे कुमकुम भवन खम्हरिया से प्रस्थान कर दोपहर 1.55 बजे वार्ड 31 बाजार चौक रिसाली पहुंचेंगे। यहां मुख्यमंत्री बूथ चलो अभियान कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री दोपहर 2.45 बजे वार्ड 31 बाजार चौक रिसाली से प्रस्थान कर दोपहर 3.05 बजे मुख्यमंत्री निवास भिलाई 3 पहुंचेंगे।



