मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज बिलासपुर जिले में आयोजित कार्यक्रमों में होंगे शामिल

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज बिलासपुर जिले में आयोजित कार्यक्रमों में शामिल होंगे। तय कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री श्री बघेल आज दोपहर 12 बजे पुलिस ग्राउंड हेलीपेड रायपुर से हेलीकाफ्टर से प्रस्थान करेंगे और दोपहर 12.30 बजे डीपीएस तिफरा हेलीपेड बिलासपुर पहुंचेंगे। यहाँ से मुख्यमंत्री श्री बघेल कार से रवाना होकर दोपहर 12.35 बजे भारती नगर बिलासपुर पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री श्री बघेल दोपहर 2.30 बजे भारती नगर बिलासपुर से प्रस्थान कर दोपहर 2.35 बजे डीपीएस तिफरा हेलीपेड बिलासपुर पहुंचेंगे। यहाँ से मुख्यमंत्री श्री बघेल हेलीकाफ्टर से प्रस्थान करेंगे और दोपहर 3.05 बजे पुलिस ग्राउंड हेलीपेड रायपुर पहुंचेंगे। यहाँ से मुख्यमंत्री श्री बघेल कार से रवाना होकर दोपहर 3.15 बजे मुख्यमंत्री निवास लौट आयेंगे।

Exit mobile version