हमर प्रदेश/राजनीति
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज जायेंगे अमरकंटक

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज मध्यप्रदेश के अमरकंटक दौरे पर रहेंगे। तय कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज दोपहर 12 बजे पुलिस ग्राउंड हेलीपेड से हेलीकाफ्टर से प्रस्थान करेंगे और दोपहर 12.50 बजे इंदिरा गांधी नेशनल ट्राईबल युनिवर्सिटी अमरकंटक पहुंचेंगे। यहां से मुख्यमंत्री कार से रवाना होकर दोपहर 1.20 बजे हॉलीडे होम्स अमरकंटक पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री हॉलीडे होम्स अमरकंटक में रात्रि विश्राम करेंगे।



