मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज रहेंगे मध्यप्रदेश के सतना जिले के दौरे पर

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज मध्यप्रदेश के सतना जिले के दौरे पर रहेंगे। तय कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री आज सुबह 11 बजे स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट रायपुर से विमान द्वारा रवाना होंगे और दोपहर 12 बजे भरहुत एयरपोर्ट सतना पहुंचेंगे। यहां से मुख्यमंत्री श्री बघेल कार से नकटीगांव पहुंचेंगे। इसके बाद वे 12.40 बजे नकटीगांव से कार से प्रस्थान करेंगे और दोपहर 1.20 बजे ग्राम खैरवा पहुंचेंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री श्री बघेल दोपहर 1.50 बजे खैरवा से प्रस्थान कर दोपहर 2.05 बजे ग्राम सिंहपुर पहुंचेंगे। यहां से दोपहर 2.35 बजे मुख्यमंत्री श्री बघेल कर दोपहर 3.35 बजे नागौद पहुंचेंगे।

इसके बाद मुख्यमंत्री श्री बघेल 4.05 बजे नागौद से प्रस्थान कर 4.25 बजे भरहुत एयरपोर्ट सतना पहुंचेंगे और वहां से रवाना होकर शाम 5.25 बजे स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट रायपुर लौट आएंगे।

Exit mobile version