अरुण साव के बुलडोजर चलाने वाले बात पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कसा तंज, कहा – यह लोग नफरत की राजनीति करते हैं

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल साजा बेमेतरा एग्रीकल्चर कॉलेज के उद्घाटन में जाने से पहले मीडिया से बातचीत के दौरान बताया कि मुख्यमंत्री निवास में वसुंधरा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया था जिसमें सुदीप सक्सेना को पुरस्कृत किया गया और मुख्य वक्ता के रूप में पत्रकार राजेश बादल मौजूद रहे, इसका आयोजन पिछले 23 साल से किया जा रहा है.
अरुण साव के बुलडोजर चलाने वाले बात पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि यह लोग नफरत की राजनीति करते हैं नफरत को बढ़ावा देते हैं कांग्रेस पार्टी भाईचारा और प्रेम से रहते हैं, कांग्रेस पार्टी लोगों को जोड़ने का काम करती है और भारतीय जनता पार्टी लोगों को अलग करने का काम करती है सिर्फ सत्ता के भूखे हैं.
अरुण साव के बुलडोजर चलाने वाली बात पर कहा है, कि पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह स्वीकार किया है कि एक साल कमीशनखोरी छोड़ो, तो 30 साल राज करेंगे लेकिन उन्हें कमीशन खोरी नहीं छोड़ी और 15 साल की सत्ता 15 सीटों पर ही सीमट गई, अरुण साव इसकी शुरुआत पहले अपने घर से करें उसके बाद बुलडोजर चलवाए, कांग्रेस पार्टी इस तरह की हिंसा में विश्वास नहीं करती.



