हमर प्रदेश/राजनीति

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एन.एस.यू.आई के कार्यक्रम में हुये शामिल, कार्यकर्ताओं को किया चार्ज और विधानसभा चुनाव के लिए दिये टिप्स

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज राजधानी रायपुर स्थित छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस के राज्य कार्यालय में एन.एस.यू.आई. की प्रदेश कार्यकारिणी बैठक में शामिल हुए. छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023 को लेकर बैठक में चर्चाएं हुई. इस दौरान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने एनएसयूआई पदाधिकारियों को चुनावी रणनीति और सरकार कामकाज के प्रचार प्रसार के लिए टिप्स दिए गए। सरकार के काम और नीति को लेकर युवा लोगों के पास जाएं और भाजपा के कुप्रचार को उसी तरह जवाब दे।

कार्यक्रम के बाद पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में चुनावी तैयारियां चल रही है। चुनाव में एनएसयूआई की बड़ी भूमिका है। एनएसयूआई के कार्यकर्ता कई अभियानों के साथ छात्रों और युवाओं के बीच पहुँचेंगे।

पीएससी में कहीं कोई गड़बड़ी नहीं
मणिपुर में शांति बहाली नहीं हो पाई यह चिंताजनक है। पीएससी में कहीं कोई गड़बड़ी नहीं हुई है , पीएससी में अब तक किसी भी छात्र की ओर से कोई शिकायत नहीं आई है। भाजपा के लोग इस मामले में छात्रों को गुमराह कर रहे हैं।

हम कर रहे हैं नशामुक्ति अभियान की शुरुआत
नशामुक्ति अभियान की शुरुआत हम कर रहे हैं। नशा व्यक्ति, परिवार, समाज को नुकसान पहुँचाता है , नशामुक्त समाज हमारा उद्देश्य है।

2024 के चुनाव के लिए भाजपा के पास कोई उपलब्धि नहीं

भाजपा 2019 का चुनाव विकास के मुद्दे पर नहीं लड़ी था। 2024 के चुनाव के लिए भाजपा के पास कोई उपलब्धि नहीं है , भाजपा को नोटबंदी, जीएसटी, महंगाई, जैसे विषयों को लेकर जनता के बीच जाना चाहिए। हिमाचल और कर्नाटक की जनता ने आईना दिखा दिया है। भाजपा के पास छत्तीसगढ़ में कोई चेहरा नहीं है। छत्तीसगढ़ में भाजपा कई प्रभारी बदल गए ओम माथुर को स्वयं की चिंता करनी चाहिए। ओम माथुर ने डॉ. रमन सिंह को नेपथ्य में ढकेल दिया है उन्हें रमन सिंह का इस तरह अपमान नहीं करना चाहिए ।

itehelka

Tehelka Ind, the leading news channel in India, is dedicated to delivering the latest and most accurate news to its viewers. With a team of experienced journalists and reporters, Tehelka Ind covers all aspects of news, from politics and business to entertainment and sports. Our commitment to impartiality and accuracy has made us a trusted source of news for millions of viewers across the country.

Related Articles

Back to top button