Raipur : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्वर्गीय मोतीलाल नेहरू की जयंती पर किया नमन

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के अग्रणी सेनानी और प्रसिद्ध अधिवक्ता स्वर्गीय मोतीलाल नेहरू की 6 मई को जयंती पर उन्हें नमन किया है। श्री बघेल ने कहा कि मोतीलाल जी ने स्वाधीनता के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया।

उन्होंने दीन-दुखियों की भरपूर मदद की और उनके हितों के लिए संघर्ष किया। भारत के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू को अपने पिता मोतीलाल नेहरू से देश-सेवा की विरासत मिली। मुख्यमंत्री ने कहा कि मोतीलाल जी अपनी देशभक्ति और समर्पण के लिए हमेशा याद किए जाएंगे।

Exit mobile version