हमर प्रदेश/राजनीति
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने की अंबिकापुर में कई घोषणाएं, पढ़िए

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज अंबिकापुर में सरगुजा संभाग युवाओं के साथ भेंट-मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने कई घोषणाएं की।
0 संभागीय मुख्यालय अंबिकापुर में विशाल इंडोर स्टेडियम बनाया जायेगा। रायपुर के इंडोर स्टेडियम की तरह होगा। इसके लिए 100 करोड़ रुपए प्रदान करने घोषणा की गई है।
0 राजधानी रायपुर की नालंदा परिसर की तरह अंबिकापुर में डिजिटल लाइब्रेरी की घोषणा।
0 मूक बधिर बच्चों के लिए राज्य स्तर पर एक रेजिडेंशियल कॉलेज खोला जाएगा। अभी तक ऐसे बच्चों के लिए केवल स्कूल की सुविधा है।
0 सुरगुजा संभाग के सभी जिलों में शासकीय बीएड कॉलेज खोले जाएंगे।
0 जिला मुख्यालय सूरजपुर में युसु खेल अकादमी खोले जाने की घोषणा।
0 मनेंद्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर जिले में लॉ कॉलेज की घोषणा।