छत्तीसगढ़
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के ग्राम सिंगारपुर के लिए हुए रवाना

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज रायपुर पुलिस लाईन हेलिपेड से बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के ग्राम सिंगारपुर के लिए रवाना हुए। मुख्यमंत्री सिंगारपुर में मावली माता मंदिर दर्शन करेंगे। इसके बाद ग्राम- कड़ार में रीपा द्वारा संचालित कार्यों का निरीक्षण करेंगे ।मुख्यमंत्री कड़ार में आमजनता से भेंट-मुलकात करेंगे और विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवँ भूमिपूजन भी करेंगे। सिंगारपुर में विभिन्न प्रतिनिधि मंडलों से मुलाकात भी करेंगे।



