मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम महाविद्यालय का किया लोकार्पण

कांकेर @ धनंजय चंद। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज वर्चुअल माध्यम से प्रदेश के पहले अंग्रेजी माध्यम आत्मानंद महाविद्यालय का लोकार्पण किया। जिला पंचायत सभा कक्ष में आयोजित इस कार्यक्रम में संसदीय सचिव शिशुपाल शोरी, भानुप्रतापपुर विधायक सावित्री मंडावी, अंतागढ़ विधायक अनूप नाग, कलेक्टर डॉक्टर प्रियंका शुक्ला उपस्थित रहे.

मुख्यमंत्री ने वर्चुअल माध्यम से कहा कि जिस तरह कांकेर में अंग्रेजी माध्यम महाविद्यालय की शुरुआत की गई है. इसी तरह प्रदेश में 10 महाविद्यालय और खोले जाने का लक्ष्य रखा गया है. इस दौरान उन्होंने जिले में शिक्षा “हमर लक्ष्य ” अभियान के तहत चयनित छात्रों ने बातचीत की, जिले के 75 बच्चों ने जेईई में क्वालीफाई किया है, इसमें से 3 बच्चों का चयन एनआईटी रायपुर एवं 1 बच्चे का चयन सेंट्रल यूनिवर्सिटी बिलासपुर में हो चुका है। इन चारों छात्रों को पढ़ाई हेतु सहयोग राशि प्रदान भी की गई।

संसदीय सचिव व विधायक शिशुपाल शोरी ने कहा कि यह कांकेर के लिए उपब्धि की बात है कि प्रदेश का पहला अंग्रेजी माध्यम कॉलेज खुल रहा है. सरकार लगातार शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर प्रयास कर रही है. आगे भी इसी तरह शिक्षा के क्षेत्र में राज्य के बच्चे आगे बढ़े इसके लिए सरकार प्रयास रत रहेगी।



