मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दी बिलासपुर शहरवासियों को मल्टीलेवल कार पार्किंग की सौगात

रायपुर। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज बिलासपुर विधानसभा में भेंट-मुलाकात के लिए पहुंचे । इस दौरान उन्होंने शहरवासियों को मल्टीलेवल कार पार्किंग की सौगात दी।

मल्टीलेवल कार पार्किंग को 25 हजार वर्गफीट में कलेक्टोरेट में तैयार किया गया है । 16 करोड़ 88 लाख रूपये की लागत से बनाए गए मल्टीलेवल कार पार्किंग में बेसमेंट और ग्राउंड फ्लोर के अलावा दो फ्लोर और बनाया गया है, जिसमें 257 कार और 333 बाइक पार्किंग की क्षमता है। मल्टीलेवल कार पार्किंग के शुरू होने से पार्किंग और ट्रैफिक की समस्या निजात मिलेगी।

Exit mobile version