रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इसरो के प्रथम सूर्य मिशन ‘आदित्य एल-1’ के सफलतापूर्वक लांच पर इसरो के वैज्ञानिकों और देशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि चंद्रयान मिशन की सफलता के 10 दिन के अंदर ही इसरो की इस दूसरी बड़ी सफलता ने देश का मस्तक गर्व से ऊंचा कर दिया है।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ‘आदित्य एल-1’ के सफलतापूर्वक लांच पर इसरो के वैज्ञानिकों को दी बधाई
