छत्तीसगढ़
मुख्यमंत्री बघेल ने कार्तिक पूर्णिमा पर लगाई आस्था की डुबकी

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सुबह सवेरे रायपुर के खारून नदी स्थित महादेव घाट पहुंचे. सुबह 5.30 बजे खारुन नदी में सीएम भूपेश बघेल ने कार्तिक पूर्णिमा स्नान किया। उन्होंने ठंडे पानी में अपने अंदाज में गुलाटी मारकर डुबकी लगाई है. उनको गुलाटी मारते हुए जिन लोगों ने देखा सब दंग रह गए।
इसके बाद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने हटकेश्वर महादेव का दर्शन किया और प्रदेशवासियों की सुख समृद्धि की कामना की.
बता दें कि राजधानी रायपुर के महादेव घाट और राजिम समेत कई जगहों पर पुन्नी मेला का आयोजन किया गया है.वहीं, महादेव घाट में पुन्नी मेला को लेकर तैयारी के निर्देश दे दिए गए हैं. इस बार मेला सथ्ल पर पेयजल टैंकरों की व्यवस्था, चिकित्सा व्यवस्था समेत तमाम व्यवस्थाओं के निर्देश दिए गए हैं।



