गर्मी से मिलेगी राहत, छत्तीसगढ़ में अगले तीन दिन मौसम रहेगा मेहरबान
Chhattisgarh to get relief from heat, weather to remain favourable for next three days

रायपुर। छत्तीसगढ़ में प्री-मानसून में गर्मी बढ़ गई है, हालांकि अगले 24 घंटों में मौसम बदल सकता है।
छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी और हीटवेव से जूझ रहे लोगों को अब राहत मिलने के संकेत हैं। मौसम विभाग के मुताबिक, प्रदेश में अगले 3 दिनों तक गरज-चमक, तेज हवा और हल्की बारिश की एक्टिविटी बढ़ेंगी। 30 मई यानि आज से प्रदेश में हीटवेव की स्थिति खत्म होने की संभाव
पिछले 24 घंटों में मध्य छत्तीसगढ़ के तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं हुआ, जबकि नॉर्थ साउथ छत्तीसगढ़ में अधिकतम तापमान 3 से 5°C तक गिरा है।
इसके बावजूद राजनांदगांव सबसे गर्म रहा, जहां अधिकतम तापमान 46°C दर्ज किया गया। वहीं, अंबिकापुर सबसे ठंडा रहा, जहां न्यूनतम तापमान 21.8°C रिकॉर्ड किया गया।
मौसम विशेषज्ञों ने रायपुर में तापमान का ट्रेंड चार्ट जारी किया है, जिसके मुताबिक 28 साल पहले 26 मई 1998 को रायपुर में अधिकतम तापमान 47°C रिकॉर्ड किया गया था, साल 2026 में रायपुर में मई महीने में कई बार पारा 45°C के करीब पहुंचा।



