छत्तीसगढ़रायपुरहमर प्रदेश/राजनीति

छत्तीसगढ़ PSC भर्ती का नोटिफिकेशन जारी

रायपुर। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने राज्य सेवा परीक्षा 2024 (पीसीएस) के जरिए 246 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। प्रारंभिक परीक्षा 9 फरवरी से सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे और दोपहर 3 बजे से शाम पांच बजे तक होगी।

वहीं मुख्य परीक्षा की संभावित तारीख 26, 27, 28 और 29 जून 2025 है। ऑनलाइन फोरम एक दिसंबर 2024 की दोपहर 12 बजे से 30 दिसंबर 2024 रात्रि 11:59 बजे तक भरे जाएंगे।

राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2024 के लिए ऑनलाइन आवेदन दिनांक 01/12/2024 को मध्यान्ह 12:00 बजे से दिनांक 30/12/2024 रात्रि 11:59 बजे तक www.psc.cg.gov.in पर उपलब्ध लिंक के माध्यम से किए जा सकेंगे।

प्रारंभिक परीक्षा 9 फरवरी 2025 को सुबह 10 से 12 और दोपहर तीन से शाम पांच बजे तक दो पालियों में परीक्षा होगी। जबकि मुख्य परीक्षा की संभावित तिथि 26 से 29 जून 2025 रखी गई है।

246 पदों के लिए 9 फरवरी को प्रारंभिक परीक्षा आयोजित की जाएगी। परीक्षा के माध्यम से डिप्टी कलेक्टर, डीएसपी, वित्त लेखा सेवा अधिकारी, जिला आबकारी अधिकारी,बाल विकास परियोजना अधिकारी समेत 17 विभागों में भर्ती की जाएगी। डिप्टी कलेक्टर के सात, डीएसपी के 21 पदों पर भर्ती होगी। जिला आबकारी अधिकारी के दो पद है। आबकारी उप निरीक्षक के लिए सर्वाधिक 90 पदों पर भर्ती होगी।

itehelka

Tehelka Ind, the leading news channel in India, is dedicated to delivering the latest and most accurate news to its viewers. With a team of experienced journalists and reporters, Tehelka Ind covers all aspects of news, from politics and business to entertainment and sports. Our commitment to impartiality and accuracy has made us a trusted source of news for millions of viewers across the country.

Related Articles

Back to top button