छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी विधानसभा चुनाव के लिए एक्शन मोड में, तैयारियां और प्रशिक्षण शुरू

रायपुर/छत्तीसगढ़। छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव की तैयारियों में प्रदेश कांग्रेस कमेटी जोर-शोर से जुटी हुई है। प्रदेश के सभी विधानसभा क्षेत्रों में पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को ट्रेनिंग दी जा रही है । इसी कड़ी में शनिवार को प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम धमतरी में विधानसभा स्तरीय प्रशिक्षण शिविर में शामिल हुए ,जबकि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल रायपुर दक्षिण विधानसभा में प्रशिक्षण शिविर में कार्यकर्ताओं को वर्चुअली संबोधित किया।

प्रशिक्षण शिविर में कार्यकर्ताओं के साथ वक्ताओं ने भाग लिया। रायपुर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव और मुख्यमंत्री के विश्वस्त सहयोगी राजेश तिवारी और मुख्यमंत्री के सलाहकार विनोद वर्मा मौजूद थे।

वहीं धमतरी विधानसभा क्षेत्र में प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम उपस्थित रहे। वक्ताओं ने चुनाव प्रबंधन, बूथ मैनेजमेंट और विधानसभा वार तैयार की गई रूपरेखा के आधार पर तमाम कार्यकर्ताओं को ट्रेनिंग दी। जहां मुख्यमंत्री ने प्रदेश में दोबारा सरकार बनाने नेताओं और कार्यकर्ताओं को बूथ में पहुंचकर मतदाताओं को छत्तीसगढ़ सरकार की जनहितकारी योजनाओं का अधिक से अधिक प्रचार प्रसार करना है कहा,वहीं राजेश तिवारी ने जनता से सीधा संबंध बनाए रखने की बात कही। विनोद वर्मा ने कांग्रेस प्रशिक्षण शिविर में बूथ अध्यक्ष और बीएलओ मतदाता सूची का गहन अध्ययन करने को कहा है।


