छत्तीसगढ़
big breaking : छत्तीसगढ़ शराब घोटाला : विशेष सचिव अरुण पति त्रिपाठी और त्रिलोक सिंह ढिल्लन को ईडी ने कोर्ट में किया पेश, दोनों को फिर 3 दिन की रिमांड पर ईडी के किया हवाले

रायपुर। छत्तीसगढ शराब घोटाला मामले में ईडी ने आज आबकारी विभाग के विशेष सचिव अरुण पति त्रिपाठी और त्रिलोक सिंह ढिल्लन उर्फ पप्पू ढिल्लन को आज 23 मई को न्यायाधीश अजय सिंह राजपूत के न्यायालय रायपुर में रिमांड समाप्त होने पर पेश किया, वहां लंबी बहस के बाद न्यायाधीश अजय सिंह राजपूत ने उपरोक्त दोनों आरोपियों को 3 दिन की रिमांड में ईडी को सौंप दिया है ।



