हड़ताली स्वास्थ्य कर्मियों पर छत्तीसगढ़ सरकार की कार्यवाही पूरी तरह अनुचित, सरकार बातचीत से करे समाधान – केदार जैन

कोंडागांव @ रूपेंद्र कोर्राम। छत्तीसगढ़ सरकार ने स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारीयो द्वारा किए जा रहे हड़ताल को दमन की नीति के तहत हड़ताली स्वास्थ्य कर्मचारियों के विरुद्ध बर्खास्तगी की कार्यवाही की है। इस संबंध में छत्तीसगढ़ प्रदेश संयुक्त शिक्षक संघ के प्रांताध्यक्ष केदार जैन ने कहा है कि सरकार की यह कार्यवाही पूरी तरह से अनुचित और अन्याय पूर्ण है। क्योंकि कोई भी कर्मचारी अपने वास्तविक हक और अधिकार के साथ ही सरकार के द्वारा किए गए वायदे को लेकर ही हड़ताल करता है और यह उसका संविधान में प्रदत्त प्रजातांत्रिक अधिकार है। सरकार द्वारा बर्खास्त की कार्यवाही पूरी तरह से दमन पूर्ण कार्यवाही है। जिसका संघ कड़े शब्दों में निंदा एवं विरोध करता है। संघ सरकार से अपील व मांग करता है कि सर्वप्रथम सभी कार्यवाही को तत्काल प्रभाव से शून्य किया जाए एवं स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी के पदाधिकारी से सरकार बातचीत करें और बातचीत के रास्ते से ही इस समस्या का समाधान किया जाए। स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों की जी जायज मांगे हैं, सरकार उन पर सहानुभूति पूर्वक विचार कर शीघ्र पूर्ण करे।

Exit mobile version