छत्तीसगढ़हमर प्रदेश/राजनीति

छत्तीसगढ़ डनसेना (कलार) समाज ने मनाया शपथ ग्रहण समारोह व भगवान सहस्त्रबाहु जयंती

सक्ति। सक्ति जिले के ग्राम रनपोटा में छत्तीसगढ़ प्रदेश स्तरीय डनसेना (कलार) समाज के नव नियुक्त पदाधिकारियों के शपथ ग्रहण समारोह एवं भगवान सहस्त्रबाहु जयंती का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर समाज के लोगों ने हर्ष और उल्लास के साथ अपने नव नियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत किया।

कार्यक्रम में रनपोटा निवासी कन्हैया जायसवाल को छत्तीसगढ़ डनसेना (कलार) समाज का प्रदेश उपाध्यक्ष चुना गया। उनकी नियुक्ति पर समाज में खुशी की लहर है।

इस समारोह के मुख्य अतिथि पूर्व विधायक एवं भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष निर्मल सिन्हा रहे। उनके माध्यम से छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव सांय वर्चुअल रूप से कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। छग मुख्यमंत्री एवँ स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल,अजा विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष छग शासन(आरंग विधायक) गुरु खुशवंत साहेब ने भी फोन के माध्यम से कन्हैया जायसवाल सहित सभी नव नियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

कार्यक्रम में जैजैपुर विधायक बालेश्वर साहू,बाबूलाल डनेसना, विपिन डनेसना, राधेश्याम जायसवाल, भरतलाल डनसेना, रेखा जायसवाल, उत्तम जायसवाल, सुरेश डनेसना, रामप्रकाश जायसवाल, रामगोपाल डनसेना, महेश्वर जायसवाल, भूपदेव प्रसाद साहू, देवकुमार साहू, बबलू मैत्री, शोभाराम जायसवाल, राजेश बघेल, सुरेन्द्र भार्गव, कुशल कश्यप, टिकेश्वर निराला, रवि खांडे, यादराम बरेठ, देवधर जायसवाल, कृष्णा जायसवाल योगेश जायसवाल, लक्ष्मी जायसवाल, सोनू बरेठ, श्रवण जायसवाल सहित समाज के वरिष्ठजन, पदाधिकारी, कार्यकर्ता व आमजन उपस्थित रहें।

itehelka

Tehelka Ind, the leading news channel in India, is dedicated to delivering the latest and most accurate news to its viewers. With a team of experienced journalists and reporters, Tehelka Ind covers all aspects of news, from politics and business to entertainment and sports. Our commitment to impartiality and accuracy has made us a trusted source of news for millions of viewers across the country.

Related Articles

Back to top button