chhattisgarh breaking : प्रेमसाय सिंह टेकाम होंगे योजना आयोग के अध्यक्ष, कैबिनेट मंत्री का दर्जा

रायपुर। कल कैबिनेट मंत्री प्रेमसाय सिंह टेकाम से इस्तीफा लेने के बाद उन्हें योजना आयोग का अध्यक्ष बनाकर कैबिनेट मंत्री का दर्जा दिया गया है। शपथ ग्रहण समारोह के तुरंत बाद मुख्यमंत्री निवास पर एक विशेष बैठक का आयोजन किया गया था , जिस में मंत्री मोहम्मद अकबर ,रूद्र गुरु, ताम्रध्वज साहू सहित सभी वरिष्ठ मंत्री उपस्थित थे। परन्तु उप मुख्यमंत्री टी एस सिंहदेव राजधानी रायपुर में उपस्थित नहीं थे इसलिए वे इस बैठक में शामिल नहीं हो पाये। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य विभागों का बंटवारा था। कृषि मंत्री रविंद्र चौबे ने अपने स्वास्थ्य कारणों से मुख्यमंत्री से निवेदन किया था कि उनके प्रभार में कुछ कमी की जाए , जिसके देखते हुए ताम्रध्वज साहू को कृषि मंत्रालय दिया जा सकता है नवनियुक्त मंत्री मोहन मरकाम को स्कूल शिक्षा , सहकारिता एवं आदिवासी विभाग जाने की चर्चा है।

Exit mobile version