chhattisgarh breaking : 14 आई ए एस अधिकारियों का तबादला, आदेश जारी

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने आज एक आदेश जारी कर 14 आई ए एस के प्रभार को बदला है। जहां 2004 के वरिष्ठ आई ए एस अलरमेलमंगई डी सचिव सामान्य प्रशासन विभाग को अस्थाई रूप से सचिव श्रम विभाग के पद पर पदस्थ किया गया है। वहीं 2006 बैच के आईएएस अंकित आनंद को मुख्यमंत्री के सचिव के साथ ही वित्त विभाग और ऊर्जा विभाग का सचिव नियुक्त किया गया है।

जहां आईएएस भीम सिंह को आयुक्त बिलासपुर के पद से हटाकर श्रम आयुक्त छत्तीसगढ़ के पद पर पदस्थ किया गया है, वहीं बिलासपुर कलेक्टर सौरव कुमार को कोरबा स्थांतरित किया गया है। के ड़ी कुंजाम को आयुक्त बिलासपुर संभाग और संजय कुमार झा को कलेक्टर बिलासपुर के पद पर नियुक्त किया गया है।

Exit mobile version