chhattisgarh big breaking : नक्सलियों के सबसे सुरक्षित पहुंचविहीन कैम्प पर पुलिस का धावा

सुकमा। नक्सलियों के लिये सबसे सुरक्षित माने जाने वाले पहुंचविहीन क्षेत्र गोगुंडा, सिमेल व तोयापारा के पहाड़ियों में पुलिस का धावा बोला। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सुकमा-दंतेवाड़ा के सरहद में अति नक्सल प्रभावित क्षेत्र गोगुंडा, सिमेल, तुम्मापाड़, गट्टापाड़ व तोयापारा के पहाड़ियों में 48 घंटे तक संयुक्त नक्सल विरोधी अभियान चलाया गया। जिला सुकमा के डीआरजी, एसटीएफ, 201 वाहिनी कोबरा एवं जिला दंतेवाड़ा के डीआरजी बलों द्वारा अभियान संचालित किया गया ।

सर्चिंग के दौरान सिमेल की पहाड़ी में पुलिस-नक्सली मुठभेड़ हुई, मौके से नक्सली भागे । सिमेल-गोगुंडा के पहाड़ी में लगभग 80-100 नक्सलियों के रहने की क्षमता वाले 2 बड़े-बड़े नक्सली कैम्प ध्वस्त किया गया , मौके से भारी मात्रा में नक्सल सामाग्री बरामद किया गया है । वहीं नक्सलियों द्वारा पुलिस पार्टी को क्षति पहुंचाने की नीयत से लगाये गये 04 नग आईईडी को मौके पर नष्ट किया गया।



