बलरामपुर में पेट्रोल के लिए मची अफरा-तफरी, स्टॉक पहुंचते ही जोगी फ्यूल्स पर उमड़ी भीड़

Chaos for petrol in Balrampur, crowds gathered at Jogi Fuels as soon as stock arrived

बलरामपुर/(शोएब सिद्दिकी) जिले में पेट्रोल संकट के चलते लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मुख्यालय के लगभग सभी पेट्रोल पंप बुधवार को ड्राई रहे। देर शाम जैसे ही जोगी फ्यूल्स बलरामपुर पेट्रोल पंप पर पेट्रोल का स्टॉक पहुंचा, इसकी जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में लोग पेट्रोल भरवाने पहुंच गए।

देखते ही देखते पेट्रोल पंप पर वाहनों की लंबी कतार लग गई और अफरा-तफरी का माहौल बन गया। भीड़ को नियंत्रित करने और व्यवस्था बनाए रखने के लिए कोतवाली पुलिस तथा तहसीलदार सुनील गुप्ता मौके पर मौजूद रहे।

प्रशासन द्वारा लोगों से शांतिपूर्वक व्यवस्था बनाए रखने की अपील की जा रही है।

Exit mobile version