
रिपोर्टर रिपोर्टर : सुभाष मिश्रा
रीवा। चक्काजाम चोरी के संदेह में तालिबानी सजा के बाद उपचार के दौरान हुई थी युवक की मौत। एक ही परिवार के लोगों को मिली। सजा एक की मौत के बाद मचा बवाल। मारपीट की घटना में कार्यवाही न होने और पुलिस पर पैसे लेने के आरोप।
रीवा जिले के जवा थाना क्षेत्र में चोरी के संदेश पर एक परिवार पर धारदार हथियार लाठी डंडों से हमला कर दिया गया था, जिसमें गंभीर रूप से घायल एक युवक की उपचार के दौरान हुई मौत के बाद आक्रोशित परिजनों ने जवा चाकघाट मार्ग पर चकाजाम कर दिया है, परिजन जहा पुलिस पर आरोपियों से पैसे लेने का आरोप लगा रहे हैं। वही आरोपियों को गिरफ्तारी की भी मांग कर रहे हैं, घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि जवा थाना क्षेत्र के ग्राम बिजवार में दो महा पूर्व एक चोरी की घटना हुई थी, चोरी के संदेश में बीते मंगलवार की शाम आरोपियों ने एक परिवार का अचानक हमला कर दिया।

मारपीट की इस घटना में राजू बसोर नामक युवक की कल उपचार के दौरान रीवा के संजय गांधी अस्पताल में मौत हो गई, इसके बाद अस्पताल परिसर में ही परिजनों ने जमकर हंगामा किया था, वही आज सुबह बिजावर गांव में सड़क पर शव रख कर जवा चाकघाट मार्ग पर चकाजाम कर दिया है, परिजनों ने बताया कि दो माह पूर्व बुधनी बंसल के यहां चोरी की घटना हुई थी, जिसके संदेह में आरोपियों ने राजू बसोर पर हमला कर दिया। इस दौरान बीच बचाव करने आए राजेंद्र बसोर, गुलाब और राजा बंसल पर के साथ भी मारपीट की गई, जिसमें राजू बसोर की आज उपचार के दौरान मौत हो गई।
परिजनों का कहना है कि आरोपी नरेश बंसल शिव प्रसाद बंसल अर्जुन, भीम सहित आधा दर्जन लोगों के खिलाफ थाने में शिकायत की गई, लेकिन कोई कार्यवाही नहीं हुई। इधर परिजनों का आरोप यह भी है कि पुलिस ने 50 हजार की राशि आरोपियों से लेकर मामले को दबाने का प्रयास किया और आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं की गई, आक्रोशित परिजनों का फिलहाल चक्काजाम जारी है, पुलिस भी मौके पर पहुंची है और समझाइस देने का प्रयास कर रही है।



