छत्तीसगढ़
chhattisgarh में नवतपा का आज दूसरा दिन, प्रदेश में आज लू चलने की संभावना, कहीं बारिश तो कहीं बूंदाबांदी का भी पूर्वानुमान

रायपुर। मौसम विभाग ने मध्य छत्तीसगढ़ के मैदानी इलाकों में आज लू चलने की संभावना जताई है। वहीं प्रदेश के एक दो स्थानों में गरज चमक के साथ छींटे पड़ने के भी आसार हैं. वहीं 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी और अंधड़ चलने की भी संभावना मौसम विभाग ने व्यक्त किए है.
तापमान की बात करें तो सबसे ज्यादा तापमान सक्ती में 45 डिग्री दर्ज किया गया है. वहीं रायपुर में 41 डिग्री तापमान दर्ज किया गया और बिलासपुर में 43 डिग्री तापमान है। जहां अंबिकापुर में 41.4, जगदलपुर में 37.8, दुर्ग में 41.6 और राजनांदगांव में 42 डिग्री तापमान आज दर्ज किया गया है.


