शासकीय कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा

रायपुर। रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि हमारा कमिटमेंट है प्राकृतिक संपदा है वहां उद्योग लगे, छत्तीसगढ़ में भी इसी दिशा में काम हो रहा है. इससे छत्तीसगढ़ को राजस्व बहुत ज्यादा मिला है, पहले छग को रॉयल्टी 13 सौ करोड़ रुपए मिलता था, आज छग को 2800 करोड़ रुपए रॉयल्टी मिल रहा है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि छत्तीसगढ़ के 1 करोड़ जन धन खाते में 6 हजार करोड़ जमा है। छत्तीसगढ़ के युवाओं को 40 हजार करोड़ मुद्रा योजना में दिया। छत्तीसगढ़ को आज 7 हजार करोड़ रुपए का उपहार मिला। आज भारत में आधुनिक अधोसंरचना निर्माण हुआ, छग में 3500 किमी की NH परियोजना शुरू की। रेल,रोड,टेलीकाम पर छग में भारत सरकार ने काम किया,
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि 9 साल पहले छग के 20% गांवों में मोबाइल कनेक्टिविटी नहीं थी, आज अब यह घटकर 6% हो गई है,इस पर काम हो रहा है। छत्तीसगढ़ इकोनामिक कॉरिडोर से जुड़ रहा है,भाग्य बदलने वाला है।


