1 दर्जन से अधिक साइकिल चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार

रायपुर। अलग – अलग स्थानों से 1 दर्जन से अधिक साइकिल चोरी करने वाले आरोपी जगन्नाथ उर्फ जगत मंगराज को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की 16 साइकिल जब्त किया है। जिसकी कीमत 1,20,000 रूपये बताई गई है।

मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी रोहन लाल टण्डन ने थाना न्यू राजेन्द्र नगर में रिपोर्ट दर्ज कराया कि उसका पुत्र गोविंद टण्डन कक्षा 08वीं में अध्ययनरत है तथा वह न्यू राजेन्द्र नगर क्षेत्रांतर्गत नेताजी कालोनी स्थित आर.एस. कोचिंग में कोचिंग करता है। 10 जुलाई को प्रार्थी का पुत्र कोचिंग सेंटर के बहार अपनी साइकिल को खड़ा किया था। कोचिंग क्लास समाप्त होने के बाद प्रार्थी का पुत्र बाहर आकर देखा तो उसका साइकिल खड़ा किये स्थान पर नहीं था। जिस पर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध थाना न्यू राजेन्द्र नगर में अपराध क्रमांक 252/ 23 धारा 379 भादवि. का अपराध पंजीबद्ध किया गया।

न्यू राजेन्द्र नगर पुलिस की टीम द्वारा घटना के संबंध में प्रार्थी एवं उसके पुत्र सहित कोचिंग में कार्यरत अन्य छात्रों, षिक्षकों सहित आसपास के लोगों से विस्तृत पूछताछ की । इसी दौरान टीम के सदस्यों को अज्ञात आरोपी के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हुई, जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा घटना में संलिप्त आरोपी अमलीडीह निवासी जगन्नाथ उर्फ जगत मंगराज को पकड़कर चोरी के संबंध में पूछताछ करने पर उसके द्वारा सायकल चोरी की उक्त घटना को अंजाम देने के अतिरिक्त रायपुर के अलग – अलग स्थानों से अन्य 15 नग सायकल चोरी करना तथा चोरी की सायकलों को छिपाकर रखना बताया गया। जिस पर आरोपी जगन्नाथ उर्फ जगत मंगराज को गिरफ्तार कर उसके निशानदेही पर कब्जे से चोरी की कुल 16 साइकिल जब्त किया गया।

Exit mobile version