रायपुर। अवैध रूप से शराब के साथ आरोपी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के पास से 34 पौवा अंग्रेजी शराब जब्त किया है। जिसकी कीमत 3,800 रूपये बताई जा रही है। आरोपी के विरूद्ध थाना धरसींवा में धारा 34(2) आबकारी एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही किया गया।
मिली जानकारी के अनुसार थाना धरसींवा पुलिस को रविवार को सूचना मिली कि थाना धरसींवा क्षेत्रांतर्गत ग्राम तिवरैया स्थित यादव होटल के पास एक व्यक्ति शराब रखकर बिक्री की फिराक में ग्राहक की तलाश कर रहा है। जिस पर थाना धरसींवा पुलिस की टीम द्वारा मुखबीर द्वारा बताए हुलिये के व्यक्ति की पतासाजी कर चिन्हांकित कर पकड़ा गया। पूछताछ में व्यक्ति ने अपना नाम अनिल पाल निवासी धरसींवा रायपुर का होना बताया। टीम के सदस्यों द्वारा उसके पास रखे थैले की तलाशी लेने पर थैले में 34 पौवा अंग्रेजी शराब मिला। जिसे जब्त कर आरोपी के विरूद्ध थाना धरसींवा में अपराध क्रमांक 329/23 धारा 34(2) आबकारी एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही किया गया।
Raipur : अवैध रूप से शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार, बिक्री के लिये तलाश रहा था ग्राहक
