रायपुर। केंद्रीय खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग की टीम चावल घोटाले की जांच करने गुरुवार को रायपुर पहुंची। केंद्रीय खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्रालय द्वारा गठित पांच सदस्यीय जांच टीम आज रायपुर पहुंची गई है। केंद्रीय दल में एसआर मीना (डीएस), राजेश कुमार (यूएस), अंकित त्यागी (कंसल्टेंट सीपीएमयू), राहुल (टेक्निकल ऑफ़िसर) और अन्नपूर्णा (टेक्निकल डायरेक्टर आईटी, हैदराबाद) शामिल हैं।
डॉ. रमन सिंह ने चावल घोटाले की जांच के लिए पहुंची टीम पर कहा कि हम लोगों ने केंद्र से शिकायत की थी, जांच के लिए केंद्र से टीम पहुंची हुई है। टीम दुकानों में जाकर देखेगी कि किस प्रकार गरीबों के चावल का छत्तीसगढ़ में लूट मची हुई है। यह पूरा पी डी एस घोटाला 5000 करोड़ का हुआ है ।
