जिला संवाददाता मुंगेली
माखन सिंह
लोकेशन लोरमी
लोरमी। असम में भारतीय जनता पार्टी की शानदार जीत के बाद लोरमी में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार जश्न मनाया। नगरपालिका अध्यक्ष सुजीत वर्मा, विनय साहू, मंडल अध्यक्ष राजेंद्र साहू , अमृता सिंह,सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता इस मौके पर मौजूद रहे।
ढोल-नगाड़ों और आतिशबाजी के बीच कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत की खुशी जाहिर की। नेताओं ने कहा कि यह जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों और जनता के अटूट विश्वास का परिणाम है।
भाजपा नेताओं ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस और वाम दलों की नीतियों को जनता ने पूरी तरह नकार दिया है। उन्होंने दावा किया कि असम में विकास और सुशासन के मुद्दों पर जनता ने भाजपा को स्पष्ट जनादेश दिया है।
वहीं पश्चिम बंगाल के चुनाव परिणामों पर प्रतिक्रिया देते हुए भाजपा नेताओं ने ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली तृणमूल कांग्रेस पर तीखे सवाल उठाए। नेताओं ने कहा कि बंगाल में पार्टी का जनाधार तेजी से बढ़ा है और आने वाले समय में भाजपा वहां और मजबूती से उभरेगी।
भाजपा पदाधिकारियों ने विश्वास जताया कि देशभर में पार्टी का विस्तार लगातार जारी रहेगा और आगामी चुनावों में और बड़ी जीत हासिल होगा ।
