बसंतपुर नाकेबंदी में पशु तस्करी का खुलासा

Cattle smuggling racket exposed at Basantpur checkpoint

वाड्रफनगर: बलरामपुर जिले की थाना बसंतपुर पुलिस ने पशु तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पिकअप वाहन से क्रूरतापूर्वक भैंस ले जा रहे दो आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपित भैंसों को उत्तर प्रदेश के बूचड़खाने ले जा रहे थे। पुलिस ने वाहन समेत तीन भैंस बरामद की हैं।

पुलिस के अनुसार सात जुलाई 2026 को मुखबिर से सूचना मिली कि पशु तस्कर पिकअप में पशुओं को ठूंस-ठूंसकर क्रूरतापूर्वक भरकर उत्तर प्रदेश की ओर बूचड़खाना ले जाने वाले हैं। सूचना पर थाना बसंतपुर पुलिस ने तत्काल थाना गेट के सामने नाकेबंदी की। इसी दौरान उक्त पिकअप वाहन आता दिखा। पुलिस ने वाहन रोककर चेक किया तो उसमें तीन नग भैंस क्रूरतापूर्वक भरी हुई मिलीं।

पूछताछ में आरोपितों ने भैंसों को उत्तर प्रदेश बूचड़खाने ले जाना कबूल किया। पुलिस ने दोनों आरोपितों को मौके से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने अमन यादव पिता जयप्रकाश यादव, (20) निवासी ग्राम मुरदीखुटान थाना सिंधौरा जिला बनारस,साहिल कुमार हवलदार राम (20) निवासी ग्राम पहाड़पुर हलधर दौलतपुर थाना सैदपुर जिला गाजीपुर को पकड़ा है।

आरोपितों के खिलाफ थाना बसंतपुर में छत्तीसगढ़ कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम की तथा पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में लिया गया। दोनों आरोपितों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। कार्रवाई में प्रशिक्षु उप निरीक्षक मनीष साहू, प्रधान आरक्षक विनोद सागर, आरक्षक विवेक कुमार शामिल रहे। पुलिस अधीक्षक बलरामपुर वैभव बैंकर के निर्देश पर जिले में पशु तस्करी के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है।

Exit mobile version