कस्तूरबा आवासीय विद्यालय के छात्रों के लिए आबंटित चांवल में गड़बड़ी का मामला

Case of irregularities in rice allotted to students of Kasturba Residential School

लोकेश्वर सिन्हा, गरियाबंद

गरियाबंद में जिला मुख्याल स्थित कस्तूरबा आवासीय विद्यालय के छात्रों के लिए आबंटित चांवल में गड़बड़ी का मामला सामने आया है। राशन दुकान से चावल लोड कर उसे छात्रावास के बजाय एक निजी दुकान में उतारते फोटो वायरल हो गया। जैसे ही इसकी भनक छात्रावास अधीक्षक को लगा तो गड़बड़ी छुपाने राशन को आनन फानन दोबारा लोड कर छात्रावास पहुंचाया गया। लेकिन जांच टीम पहुंच राशन के बोरो की गिनती किया तो उन्हें 6 बोरा कम चावल मिला। जिले के अफसर जांच टीम के रिपोर्ट के बाद उचित कार्यवाही करने की बात कह रहे हैं।
Exit mobile version