सरकारी जमीन पर बना पुराना गौठान पर कब्जा, अवैध अतिक्रमण पर चला प्रशासन का बुल्डोजर

रिपोर्टर : लोकेश्वर सिन्हा

गरियाबंद। गरियाबंद जिले के राजिम तहसील क्षेत्र के ग्राम देवरी में अवैध अतिक्रमण पर प्रशासन का बुल्डोजर चला है। दराअसल गांव के पीलू राम साहू व मनहरण तारक और कुछ लोग धान खरीदी केंद्र और सरकारी जमीन पर बना पुराना गौठान पर कब्जा कर लिए थे। जिसकी ग्रामीणों के शिकायत के बाद राजिम के नयाब तहसीलदार पुलिस बल के साथ बुल्डोजर लेकर गांव पहुँचे और अवैध अतिक्रमण को हटाया गया। इस दौरान पूरी कार्यवाही के समय पूरे गांव के ग्रामीणों के भीड़ का जमवाड़ा रहा।

Exit mobile version