मध्‍य प्रदेश में जल्‍द होगा कैबिनेट विस्‍तार

Cabinet expansion will happen soon in Madhya Pradesh

भोपाल। मध्य प्रदेश में मोहन सरकार के दो वर्ष पूरे होने जा रहे हैं। मंत्रिमंडल विस्तार की चर्चाएं कई महीनों से हैं लेकिन अब यह माना जा रहा है कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव के बाद ही विस्तार होगा। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का कार्यकाल 20 जनवरी, 2026 को समाप्त हो रहा है। संभावना है कि इस तिथि के आसपास पार्टी को नया राष्ट्रीय अध्यक्ष मिल जाएगा। पार्टी नेताओं का मानना है कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव के बाद ही मध्य प्रदेश में मंत्रिमंडल का विस्तार होगा। बता दें, छत्तीसगढ़ में विष्णुदेव साय मंत्रिमंडल का एक विस्तार हो चुका है, इसके बाद से ही अनुमान लगाए जा रहे हैं कि मध्य प्रदेश में भी मोहन यादव अपनी टीम में फेरबदल करेंगे। कार्यकाल के दो वर्ष पूर्ण होने से पहले डा. मोहन यादव ने मंत्रियों के कामकाज को परखने के लिए विभागवार समीक्षा बैठकें भी कर ली हैं। इससे तैयार होने वाला रिपोर्ट कार्ड भी मंत्रिमंडल विस्तार में अहम भूमिका अदा करेगा।

Exit mobile version