छत्तीसगढ़

निवेश/ऑनलाइन झांसे में फंसा कारोबारी, 84 लाख रुपये गंवाए

Businessman trapped in online fraud, lost Rs 84 lakh

रायपुर। राजधानी रायपुर में शेयर मार्केट और आईपीओ (इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग) में भारी मुनाफा दिलाने का लालच देकर ठगों ने कारोबारी और उसके परिचितों से 84 लाख 63 हजार रुपए की ठगी की है। मामले के सामने आने के बाद पुलिस ने 3 आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। मामला देवेंद्र नगर थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार सेक्टर-1 देवेंद्र नगर निवासी अविनाश लोखंडे शेयर बाजार से जुड़ी एक ब्रोकिंग फर्म का संचालन करते हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि जून 2025 में कुछ लोगों ने व्हाट्सऐप के जरिए से उनसे संपर्क किया था। आरोपियों ने खुद को निवेश सलाहकार बताते हुए शेयर ट्रेडिंग और आईपीओ में कम समय में अधिक मुनाफा कमाने का दावा किया।

उनके झांसे में आकर अविनाश और उनके परिचितों ने अलग-अलग किश्तों में 84 लाख 63 हजार रुपए निवेश कर दिए। बाद में जब मुनाफा और मूल रकम वापस नहीं मिली, तब उन्हें ठगी का एहसास हुआ।

देवेंद्र नगर पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

पहले दिलाया भरोसा, फिर लगाया चूना

पीड़ित के अनुसार, शुरुआत में आरोपियों ने अविनाश से एक ऑनलाइन ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म पर खाता खुलवाया। कुछ समय तक सामान्य ट्रेडिंग कराकर उन्हें मुनाफा भी दिखाया गया, जिससे उनका भरोसा बढ़ गया। इसके बाद आरोपियों ने प्रीमियम आईपीओ कम कीमत पर उपलब्ध कराने का झांसा दिया और अधिक रकम निवेश करने के लिए कहा।

आरोपियों की बातों पर भरोसा कर अविनाश और उनके परिचित निवेशकों ने बड़ी राशि निवेश कर दी। हालांकि, बाद में न तो उन्हें वादा किया गया मुनाफा मिला और न ही निवेश की गई रकम वापस मिली। इसके बाद उन्हें एहसास हुआ कि वे साइबर ठगी का शिकार हो गए हैं।

शिकायत के अनुसार अविनाश लोखंडे के अलावा उनके परिचित अमित अग्रवाल, अशोक वर्मा, सौरभ अग्रवाल और श्याम सुंदर अग्रवाल ने भी निवेश करने की सहमति दी। इसके बाद आरोपियों के निर्देश पर सभी ने अलग-अलग बैंक खातों में आरटीजीएस के माध्यम से कुल 84 लाख 63 हजार रुपए जमा कराए।

आईपीओ नहीं मिला, बंद हो गए मोबाइल

रकम जमा होने के बाद निवेशकों को न तो किसी आईपीओ का आवंटन मिला और न ही उनकी निवेश की गई राशि वापस की गई। जब पीड़ितों ने आरोपियों से संपर्क करने की कोशिश की, तो उनके सभी मोबाइल नंबर बंद मिले, जिस ऑनलाइन ट्रेडिंग ऐप के माध्यम से निवेश कराया जा रहा था, वह भी अचानक बंद हो गया।

इसके बाद पीड़ितों को ठगी का अहसास हुआ और उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस संबंधित बैंक खातों, मोबाइल नंबरों और ऑनलाइन ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म की जांच कर रही है।

पुलिस ने लोगों को किया सतर्क

कारोबारी की शिकायत पर पुलिस ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। साइबर सेल और देवेंद्र नगर थाना की संयुक्त टीम मामले की जांच में जुटी हुई है। पुलिस अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि किसी भी अनजान व्यक्ति के झांसे में आकर निवेश न करें। निवेश से पहले पूरी जांच-पड़ताल करें और केवल भरोसेमंद प्लेटफॉर्म का ही इस्तेमाल करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button