हमर प्रदेश/राजनीति
Raipur Big Breaking : राजधानी के पाश इलाके स्थित लक्जरी अपार्टमेंट की पांचवीं मंजिल में चली गोली

रायपुर। व्ही आई पी करिश्मा अपार्टमेंट की पाँचवीं मंज़िल के एक फ्लैट की खिड़की में एक गोली लगी है। किसी को चोट नहीं आयी है। यह फ्लैट विजय पांडेय का है जो कि एक प्राइवेट फर्म में अकाउंटेंट का काम करते हैं। घटना का कारण अभी तक सामने नहीं आया है। यह बाहर से किसी के द्वारा किया गया एक्सीडेंटल फ़ायर है या किसी को डराने के लिए किया गया टार्गेटेड फ़ायर है, अभी स्पष्ट नहीं है। पुलिस और बैलिस्टिक एक्सपर्ट द्वारा जाँच की जा रही है।



