अवैध अतिक्रमण पर चला बुलडोजर, 25 दुकानों पर की गई कार्रवाई

दुर्ग। दुर्ग जिले में फिर एक बार अवैध अतिक्रमण को लेकर बुलडोजर चला है। इस बार भिलाई के नंदनी रोड मार्केट स्थित मुख्य रोड पर अतिक्रमण कर लोग व्यवसाय कर रहे थे। भिलाई नगर निगम की टीम इन्हें लंबे समय से नोटिस दे रही है लेकिन इन्होंने अब तक खाली नहीं किया और रोड जाम कर अपना व्यवसाय कर रहे थे। अवैध अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई की गई। इस दौरान 25 दुकानों पर अब तक कार्रवाई की गई है और आगे की कार्रवाई अभी भी जारी है।

Exit mobile version