सेल- भिलाई इस्पात संयंत्र के निगमित सामाजिक उत्तरदायित्व विभाग द्वारा दिनांक 14 नवम्बर, 2025 को ग्राम दनिया एवं ग्राम धनोरा के शासकीय विद्यालयों में निर्मित अवसंरचनाओं का औपचारिक हस्तांतरण किया गया। यह कार्यक्रम शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला ग्राम दनिया में आयोजित हुआ, जहाँ सीएसआर विभाग द्वारा निर्मित अतिरिक्त 04 कमरों का हस्तांतरण प्राचार्य श्रीमती झरना भुआल को हस्तांतरण विलेख के रूप में प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कार्यकारी मुख्य महाप्रबंधक (नगर प्रशासन एवं सीएसआर) श्री शिवराजन थे व विशिष्ठ अतिथि के तौर पर उप महाप्रबंधक (निगमित सामाजिक उत्तरदायित्व) श्रीमती अपर्णा चंद्रा, उप प्रबंधक (निगमित सामाजिक उत्तरदायित्व) श्री के. के. वर्मा उपस्थित रहें ।
इसके साथ ही, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, ग्राम धनोरा में निर्मित प्रार्थना स्थल हेतु मंच एवं डोम शेड का हस्तांतरण प्रभारी शिक्षिका श्रीमती स्वेता सिंह की अनुपस्थिति में विद्यालय की शिक्षिका डॉ. विभारानी केशरी को सौंपा गया। विद्यालय प्रबंधन ने बीएसपी के सीएसआर विभाग का आभार व्यक्त करते हुए अवसंरचना विकास कार्यों की सराहना की। छात्रों ने भी बताया कि अतिरिक्त कमरे बन जाने से पढ़ाई में सुगमता बढ़ी है।
श्री शिवराजन ने अपने उद्बोधन में सीएसआर विभाग द्वारा किए जा रहे सामाजिक कार्यों को समाजहित में अत्यंत महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि अतिरिक्त कमरे एवं प्रार्थना स्थल निर्माण से छात्रों को अध्ययन के लिए बेहतर वातावरण मिलेगा। साथ ही उन्होंने बताया कि ग्रामीण अभियांत्रिकी सेवा (आर.ई.एस.) के माध्यम से निर्माण कार्य चुनौतीपूर्ण था, परंतु विभाग ने इसे समय पर सफलतापूर्वक पूर्ण किया।
कार्यक्रम का संचालन श्रीमती दौशी बोस ने किया व धन्यवाद ज्ञापन धनोरा ग्राम के सरपंच श्री हुलाश पटेल द्वारा दिया गया ।
इस अवसर पर निगमित सामाजिक उत्तरदायित्व विभागीय कर्मचारी श्री छत्रपाल देशलहरा, श्री बुधेलाल, विधालय प्रधान पाठक श्री देव सिंह लोधी, मंडल अध्यक्ष श्री कृष्ण पटेल, उपसरपंच श्री हिमांचल पटेल, पंचायत सचिव श्री डामन प्रसाद जोशी तथा शिक्षिका श्रीमती अलका अग्लावे की उपस्थित रही।
