छत्तीसगढ़

बीएसपी के निगमित समाजिक उत्तरदायित्व विभाग ने शासकीय प्राथमिक विद्यालय,चेटुआ को नवनिर्मित कक्षाएँ सौंपीं

BSP's Corporate Social Responsibility Department handed over newly constructed classrooms to Government Primary School, Chetua

सेल- भिलाई इस्पात संयंत्र के निगमित सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) विभाग ने ग्रामीण शिक्षा के बुनियादी ढाँचे को मज़बूत करने की अपनी प्रतिबद्धता को जारी रखते हुए 13 नवंबर, 2025 को दुर्ग जिले के धमधा ब्लॉक के ग्राम चेटुआ स्थित शासकीय प्राथमिक विद्यालय को दो नवनिर्मित अतिरिक्त कक्षाएँ सौंपीं।
इस समारोह के मुख्य अतिथि कार्यकारी मुख्य महाप्रबंधक (नगर प्रशासन एवं सीएसआर) श्री शिवराजन रहें व विशिष्ठ अतिथि के तौर पर उप महाप्रबंधक (सीएसआर) श्रीमती अपर्णा चंद्रा और उप प्रबंधक (सीएसआर) श्री कमल कांत वर्मा उपस्थित थे। ग्राम चेटुआ की सरपंच श्रीमती देवश्री मढरिया और विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती दीपा देवांगन भी उपस्थित रहीं। इस अवसर पर बीएसपी-सीएसआर के श्री बुधेलाल भी उपस्थित थे।
कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुई, जिसके बाद छात्रों ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। स्कूल के छात्र गगन ने एक छत्तीसगढ़ी गीत भी प्रस्तुत किया, जिसने कार्यक्रम में सांस्कृतिक रंग भर दिया।
श्री शिवराजन ने अपने उद्बोधन में इस बात पर जोर दिया कि बीएसपी की सीएसआर पहल दीर्घकालिक कल्याणकारी परियोजनाओं के माध्यम से सामुदायिक प्रगति को बढ़ावा देने हेतु कार्यरत है। “तदनुसार, चेटुआ के इस स्कूल को ग्रामीण अभियांत्रिकी सेवा (आरईएस) द्वारा अतिरिक्त कक्षाओं के निर्माण के लिए चुना गया था। उन्होंने सभी से इन नई सुविधाओं का पूर्ण और सार्थक उपयोग करने का आग्रह किया व साथ ही बताया कि भिलाई इस्पात संयंत्र आपके गांव की विकास यात्रा से सकारात्मक रूप से जुड़कर खुश हैं।
इस अवसर पर उप महाप्रबंधक (निगमित सामाजिक उत्तरदायित्व) श्रीमती अपर्णा चंद्रा ने भी ग्रामीण समुदायों के साथ बीएसपी के निरंतर जुड़ाव पर अपने विचार साझा किए।
कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के शिक्षक श्री तुमनलाल साहू ने किया व धन्यवाद ज्ञापन प्रधानाचार्या श्रीमती दीपा देवांगन ने दिया।

Related Articles

Back to top button