छत्तीसगढ़
बीएसपी के शिक्षा विभाग द्वारा अंतर्शालेय प्रतियोगिता के विजेताओं को किया गया सम्मानित
BSP Education Department felicitates winners of inter-school competition

सेल- भिलाई इस्पात संयंत्र के शिक्षा विभाग द्वारा 15 नवम्बर, 2025 को बीएसपी स्कूलों के उन छात्र-छात्राओं जिन्होंने अंतर्शालेय प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर पुरस्कार अर्जित किए, उन्हें भिलाई विद्यालय सेक्टर 2 में महाप्रबंधक (शिक्षा) श्रीमती शिखा दुबे ने सम्मानित कियाI इस अवसर पर संयंत्र के विभिन्न स्कूलों के लगभग 210 छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। तत्पश्चात श्रीमती रजनी रजक, श्री सतीश मिश्रा और श्री शैलेन्द्र भोई के मार्गदर्शन में भिलाई विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया। इस अवसर पर विभिन्न स्कूलों से आमंत्रित प्राचार्य/प्राचार्या श्रीमती सुमिता सरकार, श्रीमती रूबी बर्मन रॉय, श्री विजय सिंह पवार, श्रीमती उर्वशी साहू, श्रीमती सविता तिवारी सहित विभिन्न शालाओं के शाला प्रमुख व शिक्षा विभाग से उप प्रबंधक श्रीमती विभा रानी कटियार, अशोक सिंह, सहायक प्रबंधक मनीष तिवारी और राजेश कुमार गुप्ता उपस्थित रहे।

मुख्य अतिथि श्रीमती शिखा दुबे ने अपने आशीर्वचन में कहा कि प्रतिभा किसी की मोहताज नहीं होती वह हर एक में होती है बशर्ते उन्हें कुम्हार सी कोमल हाथों से संवारा जाए और कुशल शिल्पकार की तरह तराशा जाय ताकि वह सुंदर आकृति ग्रहण कर सके। उन्होंने विजेता छात्र-छात्राओं को बधाई प्रेषित करते हुए, पढ़ाई के साथ-साथ अपनी अभिरुचि भी जागृत रखने का आव्हान किया और हर क्षेत्र में सफलता प्राप्त करने के लिए शुभकामनाएं दी।

कार्यक्रम का स्वागत उद्बोधन प्राचार्या (बी.एस.पी. सीनियर सेकंडरी स्कूल सेक्टर 10) श्रीमती सुमिता सरकार ने अतिथियों के सम्मान में प्रस्तुत किया। इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम की कड़ी में भिलाई विद्यालय सेक्टर-2 के छात्र-छात्राओं ने समूह गान प्रस्तुत किया तथा सीनियर सेकंडरी स्कूल सेक्टर 10 की दो छात्राओं ने शास्त्रीय नृत्य प्रस्तुति दी।

संयंत्र के विभिन्न विद्यालयों में प्राथमिक, माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक कक्षाओं में अध्ययनरत बच्चों में छिपी प्रतिभा को निखारने हेतु वर्ष भर में विभिन्न प्रतियोगिताएं, जैसे अंतर्शालेय ड्राइंग एवं पेंटिंग, अनुवाचन एवं अनुगायन (हिंदी/अंग्रेजी), विविध वेश भूषा, प्रश्नोत्तरी, स्पेलिंग का सरताज(हिंदी/अंग्रेजी) संगीत, गायन, ताल, मधुर वाद्ययंत्र (कनिष्ठ/वरिष्ठ समूह), भाषण (हिंदी/अंग्रेजी), वाद-विवाद (हिंदी/अंग्रेजी), आयोजित की गई और विभिन्न स्कूलों के लगभग 210 विजेता छात्र-छात्राओं को इस अवसर पर मुख्य अतिथि के द्वारा स्मृति चिन्ह और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में श्रीमती सरिता शाक्य, देवेन्द्र कुमार साहू, पवन कुमार अग्रवाल, एस के साहू, वंदना सोनवाने ,सविता धपवाल, संगीता मिश्रा, गोवर्धन साहू, राजेश साहू, एस.के.खोब्रागडे, विशाखा पाण्डेय, नेहा, यास्मीन, अर्पिता दास, पूर्णिमा शर्मा एवं समस्त शाला परिवार का योगदान रहा।
कार्यक्रम का सफलतापूर्वक संचालन भिलाई विद्यालय सेक्टर-2 की शिक्षिका श्रीमती सुनीता अनिल एवं श्रीमती सजिथा राजेश ने किया व धन्यवाद ज्ञापन प्राचार्या (सीनियर सेकेंडरी स्कूल सेक्टर-7) श्रीमती रूबी बर्मन रॉय ने दिया।



