बीएसपी-सीएसआर द्वारा ग्राम पाहरा में निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन

BSP-CSR organizes free medical camp in village Pahara

सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र के सीएसआर के अंतर्गत ग्राम पाहरा में 13 नवंबर 2025 को निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। इस चिकित्सा शिविर में कुल 71 लोगों की जांच करके उनको दवाई का वितरण किया गया, जिनमें 71 महिला, 23 पुरूष व 7 बच्चों शामिल थे। प्रातः 10 बजे से प्रारंभ हुए इस शिविर में सामान्य जांच के अतिरिक्त शुगर, बीपी की निःशुल्क दवाएं भी प्रदान की गई।
शिविर के आयोजन में सी एसआर-बी एस पी की ओर से डॉ प्रेरणा बघेल, फार्मासिस्ट एम जानवी, नर्सिंग स्टाफ रेणुका वर्मा, पंजीयन हेतु पायल पवार एवं जिला चिकित्सालय की ओर से सीएचओ स्मिता पैकरा एवं नर्सिंग स्टाफ एवं बुधेलाल ने अपना सहयोग प्रदान किया।
भिलाई इस्पात संयंत्र अपने आस-पास के परिधीय क्षेत्रों में, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य की निःशुल्क सुविधा काफी लंबे समय से उपलब्ध कराता आ रहा है। इसका उद्देश्य दूरस्थ ग्रामीण एवं वनांचल क्षेत्र में रहने वाले लोगों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना है। भिलाई इस्पात संयंत्र के सीएसआर विभाग द्वारा, सामाजिक उत्तरदायित्वों का निर्वहन करते हुए, निरन्तर स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन, संयंत्र के परिधीय तथा खनिज क्षेत्रों में किया जा रहा है।
Exit mobile version