छत्तीसगढ़
बीएसपी – सीएसआर द्वारा नंदोरी में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर; 72 ग्रामीण लाभान्वित
BSP-CSR organises free health camp in Nandori; 72 villagers benefited

सेल- भिलाई इस्पात संयंत्र के निगमित समाजिक उत्तरदायित्व द्वारा ग्राम नंदोरी में दिनांक 17 नवंबर, 2025 को निःशुल्क चिकित्सा जांच शिविर का आयोजन किया गया। इस स्वास्थ्य शिविर का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के नागरिकों को प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाएँ, रोग पहचान, परामर्श एवं निःशुल्क औषधि वितरण उपलब्ध कराना था।
इस शिविर में बीएसपी की डॉ. प्रेरणा बघेल, फार्मासिस्ट श्री एम. जानवी, नर्सिंग स्टाफ श्रीमती रेणुका वर्मा, श्रीमती पायल पवार तथा श्री बुधेलाल ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इसके अतिरिक्त, जिला चिकित्सालय की ओर से सीएचओ पूजा एवं नर्सिंग स्टाफ ने भी सक्रिय योगदान दिया।
इस शिविर में कुल 72 ग्रामीणों ने स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया, जिसमें 17 पुरुष, 50 महिलाएँ तथा 5 बच्चे शामिल थे। सभी लाभार्थियों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें आवश्यक परामर्श एवं निःशुल्क दवाइयाँ प्रदान की गईं।


