कुल्हाड़ी मारकर ग्रामीण की निर्मम हत्या

रात में सोते समय दिया गया वारदात को अंजाम, पामगढ़ थाना के अंतर्गत ढाबाडीह की घटना

जांजगीर चांपा @ मनोज शर्मा। घर के बाहर सो रहे एक अधेड़ की कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया गया। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंच कर छानबीन शुरू कर दी है। डॉग स्क्वायड की भी मदद ली जा रही है। इस वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई है। घटना पामगढ़ थाना अंतर्गत ग्राम ढाबाडीह की है।

इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार ढाबाडीह निवासी श्रवण कुमार कुर्रे उम्र 50 साल उमस भरी गर्मी से राहत पाने रात में घर के बाहर सो रहा था। इसी दौरान किसी ने धारदार टांगी से उसके सिर पर ताबड़तोड़ वार कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बताया जाता है मृतक अपने परिवार के साथ बिलासपुर में काम करता था। रक्षाबंधन के लिए घर आया था।

Exit mobile version