भविष्य से भेंट” कार्यक्रम में मेधावी छात्रा अक्षरा मिश्रा का सम्मान, 94% अंक लाकर बनी प्रेरणा

Brilliant student Akshara Mishra was honored at the "Meet the Future" program, becoming an inspiration by scoring 94%.

रीवा मप्र रिपोर्टर सुभाष मिश्रा

रीवा मप्र । कलेक्टर रीवा के निर्देशानुसार शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल पटेहरा में “भविष्य से भेंट” कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य, शिक्षकगण एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान सामाजिक सुरक्षा अधिकारी अमित पांडे, मनरेगा प्रभारी नागेंद्र सिंह तथा ग्राम पंचायत खमरिया-34 के सचिव विवेकानंद पांडे ने विद्यार्थियों से अपने अनुभव साझा किए और उन्हें शिक्षा के माध्यम से उज्ज्वल भविष्य बनाने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व वेटरनरी सर्जन डॉ. आर. पी. गौतम रहे। उन्होंने अपने प्रेरक उद्बोधन में विद्यार्थियों को लक्ष्य निर्धारित कर निरंतर परिश्रम और अनुशासन के साथ आगे बढ़ने का संदेश दिया।


इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य देवकरण मिश्रा ने कक्षा 11वीं की छात्रा अक्षरा मिश्रा की विशेष उपलब्धि का उल्लेख किया। अक्षरा ने विपरीत परिस्थितियों के बावजूद 94 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया है और भविष्य में आईआईटी परीक्षा की तैयारी का संकल्प लिया है। उनकी इस उपलब्धि से प्रभावित होकर सामाजिक सुरक्षा अधिकारी अमित पांडे, मनरेगा प्रभारी नागेंद्र सिंह और सचिव विवेकानंद पांडे ने छात्रा को प्रोत्साहन स्वरूप 5001 रुपये की राशि भेंट की, ताकि वह अपनी अध्ययन सामग्री खरीद सके।
इसके अलावा कार्यक्रम में प्रस्तुति देने वाली अन्य छात्राओं को भी प्रोत्साहन स्वरूप 501 रुपये प्रदान किए गए।
कार्यक्रम के समापन पर सभी छात्र-छात्राओं को तिलक लगाकर नियमित विद्यालय आने और शिक्षा के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक अजय मिश्रा द्वारा किया गया।

Exit mobile version